By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत, MP में 9 की गई जान, राजस्थान में 2 ने तोड़ा दम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > देश विदेश > कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत, MP में 9 की गई जान, राजस्थान में 2 ने तोड़ा दम
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत, MP में 9 की गई जान, राजस्थान में 2 ने तोड़ा दम

SAMTV NEWSDESK
Last updated: October 3, 2025 5:27 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
6 Min Read
कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत, MP में 9 की गई जान, राजस्थान में 2 ने तोड़ा दम
कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत, MP में 9 की गई जान, राजस्थान में 2 ने तोड़ा दम
SHARE
जब्त किए गए कफ सिरप- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जब्त किए गए कफ सिरप

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप का कहर कम नहीं हो रहा है। दोनों ही राज्यों में नकली कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की जान चली गई है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अब तक कुल 9 बच्चों की मौत हो गई है। राजस्थान के भरतपुर में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। सीकर में एक बच्चे की मौत हो गई। इस तरह राजस्थान में 2 बच्चों की मौत हो गई। भरतपुर के पीड़ित परिवार का आरोप है कि नकली कफ सिरप पीने से उसकी जान चली गई। बच्चे को जुकाम की शिकायत होने पर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

दवा पीने के बाद नहीं आया होश

जहां डॉक्टर ने बच्चे को देखकर दवाई के साथ सीरप लिखी। घर आके बच्चे को जैसे ही परिजनों ने दवा पिलाई वो सो गया। जब 4 घंटे तक उसे होश नहीं आया तो परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर कर दिया।

4 दिन बाद बच्चे की चली गई जान

भरतपुर में भी बच्चे की हालत में किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। 4 दिन बाद बच्चे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा है। उनका कहना है कि कफ सिरप के डोज से उनके बच्चे की जान चली गई। अब बच्चे के परिजन इस पूरे मामले में जांच की मांग कर रहे हैं।

सीकर में पांच साल के बच्चे की मौत

खांसी की दवा से मौत का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है, जिसमें खांसी का कफ सिरप लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। सीकर में जहां कफ सिरप से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई।

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री में बांटे गए कफ सिरप

वहीं, भरतपुर के बयाना से 4 मामले सामने आए हैं। जयपुर में भी जानलेवा सिरप से डॉक्टर समेत 10 लोग इसकी चपेट में हैं। बांसवाड़ा में सिरप के साइड इफेक्ट्स से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ये सिरप मुफ्त वितरण योजना के तहत बांटे जा रहे थे। इसकी क्वालिटी पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।

मध्य प्रदेश में 9 की गई जान

इधर, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भी कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की आशंका से सनसनी मची हुई है। छिंदवाड़ा में अब तक कुल 9 बच्चों की मौत हो गई है। कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की आशंका है। दावा किया जा रहा है कि कफ सिरफ पीने से बच्चों की किडने फेल हो गई। कलेक्टर ने दो कप सिरप बैन लगा दिया है।

किडनी में हुआ इंफेक्शन

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में वायरल फीवर के बाद हालत बिगड़ने पर मरने वाले बच्चों की संख्या अब बढ़कर 9 हो गई है। कल एक और बच्ची की इस मामले में मौत हुई है। परासिया एसडीएम शुभम यादव ने बताया कि छिंदवाड़ा में देर रात तक बात की जाए तो अब तक 9 की मौत हो चुकी है। किडनी में इंफेक्शन की वजह से बच्चों को भर्ती किया गया था।

जबलपुर में मारा गया छापा

वहीं, छिंदवाड़ा के परासिया में 9 बच्चों की मौत के मामले में बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और जबलपुर के ड्रग और औषधि विभाग के अधिकारियों ने जबलपुर में छापा मारा है। स्वास्थ्य विभाग की 5 सदस्यों की टीम ने कटारिया फार्मा की जांच की है।

चेन्नई से मंगाई गईं कफ सिरप

जबलपुर की कटारिया फार्मासिटिकल्स ने चेन्नई की कंपनी से 660 कोल्ड्रिफ कफ सिरप की शीशियां मंगाई थीं। छिंदवाड़ा के तीन स्टॉकिस्ट को जबलपुर से सिरप की 594 शीशियां भेजी गईं थीं। 16 शीशियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। जबलपुर के थाना ओमती के कटारिया फार्मासिटिकल्स डिस्ट्रीब्यूटर का मामला दर्ज किया गया है।

1420 बच्चे सर्दी और बुखार से हैं पीड़ित

एडीएम परासिया ने बताया कि प्रशासन के पास 1420 बच्चों की लिस्ट है, जो सर्दी-बुखार से ग्रसित रहे हैं। इसमें हमने प्रोटोकॉल बनाया है कि दो दिन से ऊपर कोई भी बच्चा बीमार रहता है तो उसको हम सिविल हॉस्पिटल में 6 घंटे मॉनिटरिंग में रखते है। तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर करते हैं और ठीक होने के बाद उनको घर भेज देते हैं।

प्राइवेट डॉक्टर्स को एहतियात बरतने कहा गया

एडीएम परासिया ने कहा, ‘इसके अलावा हमने पानी और मच्छर संबंधी जांच करवा ली है, जो कि नॉर्मल आई है। एक सैंपल हमारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी गया था वह भी नॉर्मल आया है। पानी के सैंपल जांच के लिए CSIR टेस्ट भेजे गए है, जिसका इंतजार है। अभी सभी प्राइवेट डॉक्टर्स को एहतियात बरतने कह दिया है कि वायरल वाला पेशेंट आता है तो उसको आप अटेंड नहीं करें, उसे सीधे सिविल अस्पताल भेजें, उसको सिस्टम को हैंडल करने दें।’

संबंधित समाचार

खाना खाने के बाद खा लें ये हरी चीज, सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन भी होगा दूर
Bahraich News: विश्व डॉल्फिन दिवस पर सरयू नहर में फंसी डॉल्फिन, वन विभाग और WWF की टीम रेस्क्यू में जुटी
UP News: तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी, कहा- भगवान राम में आस्था
Karwa Chauth 2025 Paran: करवा चौथ व्रत पारण विधि: चांद देखने के बाद ऐसे करें व्रत पूरा
सर्दी में कोहरे की मार: धीमी पड़ रही ट्रेनों की रफ्तार, आधा दर्जन ट्रेनें 46 घंटे तक लेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए SC पहुंची उनकी पत्नी, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए SC पहुंची उनकी पत्नी, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी
Next Article ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो, हमने तो काम कर दिया’, IAF प्रमुख ने पाक पर कसा तंज ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो, हमने तो काम कर दिया’, IAF प्रमुख ने पाक पर कसा तंज

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
किडनी कांड में नया खुलासा: उन्नाव और जालौन तक नेटवर्क, यहां के डॉक्टर भी शामिल; ओटी टेक्नीशियनों ने खोले राज
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
December 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?