By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SAM TVSAM TVSAM TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: Exclusive: पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने किया अखंड और वैदिक भारत का समर्थन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
SAM TVSAM TV
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
SAM TV > Blog > देश विदेश > Exclusive: पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने किया अखंड और वैदिक भारत का समर्थन
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Exclusive: पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने किया अखंड और वैदिक भारत का समर्थन

SAMTV NEWSDESK
Last updated: November 20, 2024 6:40 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
9 Min Read
Exclusive: पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने किया अखंड और वैदिक भारत का समर्थन – India TV Hindi
Exclusive: पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने किया अखंड और वैदिक भारत का समर्थन – India TV Hindi
SHARE

नई दिल्लीः दुनिया के जाने-माने पॉल्टिकल साइंटिस्ट और महान दार्शनिक व रूसी राष्ट्रपति “पुतिन के गुरु और ब्रेन” कहे जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन बेहद सीक्रेट मिशन पर भारत में हैं। दुनिया में तेजी से बदलते “वर्ल्ड ऑर्डर” और वैश्विक तनावों के बीच विश्व की दिशा और दशा आने वाले समय में कैसी होने वाली है, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का भविष्य किस दिशा में जा रहा है, भारत में हिंदुत्व की बयार पर दुनिया क्या सोचती है, जैसे तमाम मुद्दों पर उन्होंने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। अलेक्जेंडर दुगिन ने कहा इंडिया सिर्फ इंडिया नहीं है, वह अखंड भारत है। अखंड भारत जिसका साम्राज्य दूर तक फैला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी वैदिक परंपरा वाले महानतम भारत की पुनर्स्थापना में लगे हैं, जहां वेद हैं, उपनिषद हैं, पुराण हैं, कर्मा है और पांरपरिक रीति-रिवाज हैं, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्य उसे आत्मा और परमात्मा से जोड़ते हैं।

अलेक्जेंडर दुगिन ने पीएम मोदी के अखंड और वैदिक भारत की पुनर्स्थापना को साकार करने के सपने का समर्थन किया। रूस के इस महान दार्शनिक ने कहाकि दुनिया तेजी से बदल रही है। वर्ल्ड ऑर्डर चेंज हो रहा है। अब एक ध्रुवीय से बहुधुव्रीय व्यवस्था की ओर हम जा रहे हैं। मगर कुछ देश हैं, जो अब भी एक ध्रुवीय व्यवस्था दुनिया पर थोपना चाहते हैं। इसीलिए दुनिया युद्ध और अशांति की चपेट में है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध सिर्फ दो देशों के बीच युद्ध नहीं है। यह एक ध्रुवीय और बहुध्रवीय देशों के बीच जंग है।

पीएम मोदी सुपर वर्ल्ड लीडर

अलेक्जेंडर दुगिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े और महानतम देश के महान वर्ल्ड लीडर हैं। वह एक ऐसे नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, जो स्वतंत्र है, निष्पक्ष है और संप्रभु है। जिसके पारंपरिक और वैदिक मूल्य हैं, जहां आंतरिक मानवता और समृद्धि है। उन्होंने कहा कि वह इंडिया को फिर से भारत बनाने में लगे हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की सराहना करता हूं। वह दुनिया के सबसे दूरदर्शी, प्रभावशाली और मजबूत नेतृत्व वाले नेता हैं। आज पूरी दुनिया उनकी बात सुनती है। उनमें दुनिया को बैलेंस करने की अद्भुत क्षमता है, जो के किसी और लीडर में नहीं है। पीएम मोदी के संबंध जितने अच्छे राष्ट्रपति पुतिन से हैं, उतने ही अच्छे अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी हैं। वह एशिया से लेकर अफ्रीकी देश, अरब देश, इस्लामिक कंट्री, यूरोप व वेस्टर्न देशों में समान पकड़ रखते हैं। हमने आज तक दुनिया में इतना सुपर बैलेंसिंग और डायनमिक लीडर नहीं देखा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध अमेजिंग हैं। पीएम मोदी दिलचरस्प और साहसी हैं। वह दुनिया के किसी भी नेता के दबाव में नहीं आते।

भारत को पीएम मोदी ने किया बेहद मजबूत

अलेक्जेंडर दुगिन ने कहा आज के नए भारत का दुनिया में जलवा है। उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में मजबूत किया है। चाहे वह पारंपरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की बात हो या फिर साइंस और टेक्नालॉजी या फिर विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर की… सभी क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी ने भारत को इतना अधिक मजबूत बना दिया है, जो उसे ग्लोबल पावर के रूप में स्थापित करता है। आज दुनिया भारत को नए ग्लोबल पावर के रूप में देखने लगी है। यह पीएम मोदी का नेतृत्व ही है, जिन्होंने भारत को इस मुकाम तक पहुंचा दिया। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। वह टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता में दुनिया से कदमताल कर रहा है। यह पीएम मोदी का नया प्रभावशाली भारत है, जिसके प्रभुत्व से दुनिया वाकिफ हो रही है। आज भारत की ताकत, उसकी क्षमता और उसके नेतृत्व को कोई खारिज नहीं कर सकता।

दुनिया में और बढ़ेगी भारत की भूमिका

पुतिन के गुरु ने कहा कि मौजूदा हालात में भारत की भूमिका दुनिया में और बढ़ने वाली है। आज पूरे विश्व में राष्ट्रवाद की बयार है। भारत से लेकर रूस, चीन और अब अमेरिका में भी हम इसके प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रवाद और ट्रेडिशनल अमेरिका को महत्व दिया। जिस तरह पीएम मोदी ने भारत को दिया और पुतिन रूस को दे रहे हैं एवं चीन को शी जिनपिंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया अब बहुध्रवीकरण की ओर है। अब एक ध्रुवीय व्यवस्था नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि भारत और चीन रूस के पारंपरिक मित्र हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी और शी जिनपिंग की गहरी दोस्ती है। ऐसे में भले ही भारत और चीन के संबंध थोड़ा तनावपूर्ण हैं, लेकिन वह बैलेंस हो रहे हैं। इसी तरह अमेरिका में ट्रंप की वापसी के बाद देखा जाए तो भले ही रूस और अमेरिका प्रतिद्वंदी देश हैं, लेकिन यहां पीएम मोदी बैलेंसिंग पावर हैं। क्योंकि पीएम मोदी के संबंध राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट ट्रंप से भी अच्छे हैं। इसलिए आने वाले समय में बदलती दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका और महत्वपूर्ण होने जा रही है। भारत को आज दुनिया का बैलेंसिंग पावर कह सकते हैं।

भारत का हिंदू और हिंदुत्व

अलेक्जेंडर दुगिन ने भारत में हिंदू और उसके हिंदुत्व की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस हिंदुत्व की बात करते हैं, वह सिर्फ एक धर्म ही नहीं है, बल्कि दुनिया में मानवता का सबसे बड़ा ढांचा है। जोकि अहिंसात्मक और मानवीय है। जो वैदिक और पारंपरिक मूल्यों में भरोसा रखता है, जो कर्मा और पुरुषार्थ पर भरोसा करता है और जिसके सांस्कृतिक व नैतिक मूल्य हैं। जहां आत्मा और परमात्मा का विश्लेषण है। यह हिंदुत्व सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि दुनिया को मार्गदर्शन दे सकता है। पीएम मोदी भारतीय लोगों के माइंड को इसी धार्मिक, वैदिक और अखंड भारत की परंपरा की ओर मोड़ रहे हैं। भारत को विश्वगुरू की दिशा में ले जाने के लिए यह कदम जरूरी हैं। पीएम मोदी इसीलिए वैदिक फ्यूचर और वैदिक प्रेजेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं।

बहुध्रुवीकरण का उदाहरण है ब्रिक्स

पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन ने एकध्रुवीय व्यवस्था चाहने वाले देशों को आईना दिखाते कहा कि अब दुनिया बहुध्रवीय हो चुकी है। ब्रिक्स इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इसमें दुनिया के लगभग सभी पोल के देशों का प्रतिनिधित्व है। राष्ट्रपति पुतिन के गुरु ने कहा कि अभी इसका दायरा और बढ़ने वाला है। कुछ लोग जो कहते हैं कि यह पश्चिम के खिलाफ है तो ऐसा नहीं है। यह सभी को साथ लेकर चल रहा है। इसमें एक तरह जहां एशिया को रिप्रजेंट करने वाले भारत और चीन हैं तो यूरेशिया को रूस प्रजेंट कर रहा है। लैटिन अमेरिका को ब्राजील प्रजेंट कर रहा है और अफ्रीकी देशों को दक्षिण अफ्रीका प्रजेंट कर रहा है। इस तरह इसमें सभी ध्रुवों के देश जुड़ रहे हैं। यह बहुध्रुवीय व्यवस्था का बड़ा उदाहरण है।

पीएम मोदी ने पुतिन को किया जागृत

दुगिन ने कहा कि पीएम मोदी जब रूस गए थे तो उन्होंने अपने विचारों से पुतिन को भी जागृत किया। यह बहुत दिलचस्प विषय है। यहां दुनिया के सबसे महानतम लोकतंत्र का महान लीडर जो वैदिक है, वेद, उपनिषद, पुराण और आत्मा-परमात्मा का द्योतक है। ऐसे महान लोकतंत्र के बड़े लीडर पीएम मोदी युद्ध में शांति की अपील कर रहे हैं। यह प्रेरणादायक है। यह भारत की उस सभ्यता का उदाहरण भी है, जिसे पीएम मोदी पुनः स्थापित कर रहे हैं। यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत का स्प्रिचुअल विजन है। जो मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जहां आतंरिक मानवीयता का वास है। भारत अपनी इसी पहचान को दुनिया में पुनः स्थापित कर रहा है।

संबंधित समाचार

Bareilly News: बंदरों ने दौड़ाया, दूसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रेस्टोरेंट में हंगामा: ऑर्डर किया कढ़ाई पनीर, परोस दिया चिकन, पहुंच गई पुलिस फिर हुआ यह

वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ SC पहुंची महुआ मोइत्रा, 16 अप्रैल को होगी सुनवाई

UP News: ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना की घोषणा ने उड़ा दी है सपा अध्यक्ष की नींद

UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास युवक पर हमला, नशेबाजों की हरकत से फैली दहशत; फिर भी पुलिस ने नहीं सुनी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रूस पर अमेरिकी मिसाइल से हमले के बाद रिपब्लिकन से घिरे बाइडेन, अब महाभियोग से हटाने की रणनीति! – India TV रूस पर अमेरिकी मिसाइल से हमले के बाद रिपब्लिकन से घिरे बाइडेन, अब महाभियोग से हटाने की रणनीति!
Next Article Russia Ukraine War: रूसी हमले की चेतावनी, कीव में बंद किया गया अमेरिकी दूतावास – India TV Hindi Russia Ukraine War: रूसी हमले की चेतावनी, कीव में बंद किया गया अमेरिकी दूतावास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kफॉलोवर्सलाइक
69.1kफॉलोवर्सफॉलो
PinterestPin
56.4kफॉलोवर्सफॉलो
93kSubscribersSubscribe

Latest News

UP: भ्रष्टाचारी है ये दरोगा…सड़क पर निकला यूपी पुलिस के एसआई का जुलूस, वीडियो हुआ वायरल
UP: भ्रष्टाचारी है ये दरोगा…सड़क पर निकला यूपी पुलिस के एसआई का जुलूस, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे ये 5 मेड इन इंडिया हथियार, दुश्मन को संभलने का नहीं मिला मौका
पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे ये 5 मेड इन इंडिया हथियार, दुश्मन को संभलने का नहीं मिला मौका
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 12, 2025
नेवी ने PAK को पूरी तरह डराकर रखा, दी सीधी चेतावनी- ‘वह जानता है हम क्या करने जा रहे’
नेवी ने PAK को पूरी तरह डराकर रखा, दी सीधी चेतावनी- ‘वह जानता है हम क्या करने जा रहे’
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 12, 2025
कर्नाटक एक्सप्रेस में बम रखे होने की दी थी धमकी, यूपी का मजदूर गिरफ्तार
कर्नाटक एक्सप्रेस में बम रखे होने की दी थी धमकी, यूपी का मजदूर गिरफ्तार
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 12, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

SAM TVSAM TV
Follow US
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account