जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुर मठिया गांव निवासी संजीव कुमार मिश्र (27) सोमवार को घर के पास आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद संजीव कुमार किसी बरात में शामिल होने निकले।
देर रात तक संजीव घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन, पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पूरे परमेश्वरी मजरे शिवपुर स्थित एक खेत में संजीव का शव पड़ा मिला। संजीव के गले में कटे का निशान है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है।
विवाद होने की जानकारी मिली
सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को रोकर बुरा हाल है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। परिजनों की ओर से एक व्यक्ति से विवाद होने की जानकारी दी गई है। हर पहलू की जांच हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
केनरा बैक में कैशियर है मृतक के पिता
मृतक संजीव के पिता रजनीश मिश्र केनरा बैंक की जामो शाखा में कैशियर पद कार्यरत है। रजनीश ने रोते हुए कहा कि पांच दिन पहले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसने ही हत्या कर दी। संजीव की मां बदहाव पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र है। ग्रामीणों में गम के साथ आक्रोश है।