By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SAM TVSAM TVSAM TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
SAM TVSAM TV
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
SAM TV > Blog > देश विदेश > पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?

SAMTV NEWSDESK
Last updated: December 27, 2024 12:52 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
5 Min Read
पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार? – India TV Hindi
पूर्व पीएम के Funeral में क्या होता है प्रोटोकॉल, कहां हो सकता है अंतिम संस्कार? – India TV Hindi
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उनके आवास पर रखा गया है। कल रात एम्स से उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया गया। अब आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जहां खास लोगों के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार कल किया जा सकता है। इसकी औपचारिक घोषणा आज कांग्रेस की तरफ की जाएगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सरकारी संस्थानों में तिरंगा आधा झुका रहेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मनमोहन सिंह को दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। आइए आपको बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है।

पूर्व PM के अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है?

  1. भारत में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान खास राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। इसका मकसद देश के प्रति उनके योगदान और पद की गरिमा को सम्मानित करना होता है।
  2. अंतिम संस्कार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है।
  3. इसके अलावा अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। यह सलामी राजकीय सम्मान के हाईएस्ट लेवल का प्रतीक मानी जाती है।
  4. पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन काफी सख्ती से किया जाता है। उनकी अंतिम यात्रा में आम जनता से लेकर गणमान्य व्यक्ति और राजनेता शामिल होते हैं।
  5. इसके अलावा अंतिम यात्रा में सैन्य बैंड और सशस्त्र बलों के जवान भी शामिल होते हैं और पारंपरिक मार्च करते हैं।

कहां हो सकता है अंतिम संस्कार?

देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली के विशेष स्मारकीय स्थलों पर किया जाता है जैसे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में किया गया था। वहीं, कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया जाता है। हालांकि अंतिम संस्कार का तरीका दिवंगत व्यक्ति और उनके परिजनों के धार्मिक विश्वासों के अनुसार होता है।

आमतौर पर पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में होता है, लेकिन कई मामलों में यह प्रक्रिया संबंधित शख्स के गृह राज्य में भी हो सकती है। उनके अंतिम संस्कार में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद होते हैं।

केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली आइकन थे। देश पर शासन करने की उनकी क्षमता और विजन को सभी ने देखा। मनमोहन सिंह जी ने वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल दिया था। 7 दिन के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस भी शामिल है…।”

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे।”

सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस ने बेलगावी में हो रही CWC की स्पेशल बैठक को रद्द कर दिया है और सभी नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

संबंधित समाचार

योगी से डरे नहीं केशव, डंके की चोट पर दिए जबाब

UP: शिक्षिका के साथ ऐसी हरकत…दहशत में छोड़ दिया स्कूल में पढ़ाना, घर से निकलने में लग रहा डर

खाने के बिल पर बवाल: बरेली में युवकों ने कैफे में की तोड़फोड़, संचालक को पीटा, 26 आरोपियों पर मुकदमा

UP: कचहरी में अधिवक्ता को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, वादी से हुई थी तकरार; वर्दी वाले की करतूत से आक्रोश

Accident in Lucknow: अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा…वैन, इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, 4 की मौत, 7 घायल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Gajraula News: दसवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, स्कूली ड्रेस और आई कार्ड से हो पाई पहचान Gajraula News: दसवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, स्कूली ड्रेस और आई कार्ड से हो पाई पहचान
Next Article मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड योगी सरकार में मंत्री, असीम अरुण ने सुनाई मारुति800 की कहानी – India TV Hindi मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड योगी सरकार में मंत्री, असीम अरुण ने सुनाई मारुति 800 की कहानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kफॉलोवर्सलाइक
69.1kफॉलोवर्सफॉलो
PinterestPin
56.4kफॉलोवर्सफॉलो
93kSubscribersSubscribe

Latest News

पाकिस्तान से वापस आया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार साहू, 20 दिन बाद हुई वापसी
पाकिस्तान से वापस आया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार साहू, 20 दिन बाद हुई वापसी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X अकाउंट भारत में किया गया बैन
चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X अकाउंट भारत में किया गया बैन
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
जस्टिस बीआर गवई बने देश के 52वें CJI, शपथ के बाद मां के छुए पैर, PM मोदी से मिले
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
भारत ने चीन को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’
भारत ने चीन को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

SAM TVSAM TV
Follow US
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account