यूपी के अंबेडकरनगर में युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव नहर में मिला। वह बीती शाम को घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह लोगों ने देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए।
युवक की पहचान टांडा क्षेत्र के बलया जगदीशपुर निवासी अजय सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को भरहा नहर से बाहर निकलवाया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।