By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SAM TVSAM TVSAM TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: होमी भाभा की मौत में था अमेरिका का हाथ? जानें परमाणु परीक्षण और 117 मौतों का कनेक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
SAM TVSAM TV
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
SAM TV > Blog > देश विदेश > होमी भाभा की मौत में था अमेरिका का हाथ? जानें परमाणु परीक्षण और 117 मौतों का कनेक्शन
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

होमी भाभा की मौत में था अमेरिका का हाथ? जानें परमाणु परीक्षण और 117 मौतों का कनेक्शन

SAMTV NEWSDESK
Last updated: January 24, 2025 4:41 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
4 Min Read
होमी भाभा की मौत में था अमेरिका का हाथ? जानें परमाणु परीक्षण और 117 मौतों का कनेक्शन – India TV Hindi
होमी भाभा की मौत में था अमेरिका का हाथ? जानें परमाणु परीक्षण और 117 मौतों का कनेक्शन – India TV Hindi
SHARE

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान भारतीय वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मौत 24 जनवरी 1966 में हुई थी। इस समय वह भारत के परमाणु कार्यक्रम की अगुआई कर रहे थे। उनकी उम्र 56 साल थी। उनका विमान हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें भाभा सहित 117 लोग मारे गए थे। रतन टाटा ने होमी जहांगीर भाभा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि उन्हें जीवन में तीन महान हस्तियों को जानने का मौका मिला। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और होमी जहांगीर भाभा। इनमें से सिर्फ भाभा को ही ‘कंप्लीट मैन’ कहा जा सकता है।

परमाणु बम बनाना चाहते थे भाभा

होमी जहांगीर भाभा को कॉस्मिक किरणों पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। हालांकि, उन्होंने अपने करियर के चरम पर परमाण बम पर काम किया। वह भारत में परमाणु बम बनाना चाहते थे। जवाहरलाल नेहरू के समय में ही उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया था। लाल बहादुर शास्त्री को भी उन्होंने ही परमाणु बम बनाने के लिए मनाया था। हालांकि, बम का परीक्षण होने से पहले ही उनकी मौत हो गई और लगभग आठ साल बाद राजा रमन्ना और होमी सेठना ने मई 1974 में परमाणु बम का परीक्षण किया।

कैसे हुई थी भाभा की मौत?

होमी जहांगीर भाभा को इंदिरा गांधी ने अहम पद का ऑफर दिया था। अंदाजा लगाया जाता है कि भाभा को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता था और वह मुंबई से दिल्ली शिफ्ट होने वाले थे। उन्होंने विएना से वापस आने के बाद यह पद स्वीकार करने की बात कही थी। विएना का टिकट कराने के बाद उन्होंने अपनी मित्र पिप्सी वाडिया के कारण विएना की यात्रा एक दिन लेट कर दी थी और उनका प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस प्लेन का मलबा कभी नहीं मिला। ब्लैक बॉक्स तक नहीं पाया गया। एक किताब में दावा किया गया कि सीआईए ने प्लेन में बम रखवाया था। क्योंकि अमेरिका नहीं चाहता था कि भारत परमाणु शक्ति बने। हालांकि, फ्रेंच जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारी बर्फबारी के बीच पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच गलतफहमी के चलते हादसा हुआ था। भारत ने यह रिपोर्ट स्वीकार कर ली थी।

भाभा की मौत में अमेरिका का हाथ?

किताब ‘कन्वरसेशन विद द क्रो’ में पूर्व सीआईए अधिकारी रॉबर्ट क्रॉली और पत्रकार ग्रेगरी डगलस के बीच बातचीत का जिक्र किया गया है। इस किताब में क्रॉली के हवाले से कहा गया है कि भारत के परमाणु कार्यक्रम से अमेरिका नाराज था। पाकिस्तान के साथ युद्ध के बीच भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने डॉ भाभा से कुछ बड़ा करने के लिए कहा था, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी से पहले बम का परीक्षण करने से मना किया था। ऐसे में सीआईए ने पहले शास्त्री और फिर भाभा की मौत की साजिश रची। ताकि भारत में परमाणु परीक्षण रोका जा सके। डॉ भाभा बोइंग 707 विमान से यात्रा कर रहे थे। किताब के अनुसार इस विमान के कार्गो होल्ड में बम रखा गया था, जिसके फटने से प्लेन हादसे का शिकार हुआ। हालांकि, एक व्यक्ति को मारने के लिए 116 अन्य लोगों को मारने का प्लान समझ से परे है। इसी वजह से इस किताब को विश्वसनीय नहीं माना जाता है।

संबंधित समाचार

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 14 और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल

Sensex Closing Bell: महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद सेंसेक्स फिर 80 हजार पार; निफ्टी 24200 के पार

Budget 2025: मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, क्या दिल्ली चुनाव में दिख सकता है असर?

UP: प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को पीटा, युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP: दो बेटियों के बाप का कारनामा…पत्नी को घर से निकाला, दूसरी बार बना दुल्हा; घर ले आया नई दुल्हनिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sitapur: नहर पटरी पर गंभीर हालत में मिला युवक, अस्पताल में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप Sitapur: नहर पटरी पर गंभीर हालत में मिला युवक, अस्पताल में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
Next Article भारत के इस राज्य में मिला ‘मंकीपॉक्स’ का केस, दुबई से आया शख्स संक्रमित – India TV Hindi भारत के इस राज्य में मिला ‘मंकीपॉक्स’ का केस, दुबई से आया शख्स संक्रमित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kफॉलोवर्सलाइक
69.1kफॉलोवर्सफॉलो
PinterestPin
56.4kफॉलोवर्सफॉलो
93kSubscribersSubscribe

Latest News

पाकिस्तान से वापस आया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार साहू, 20 दिन बाद हुई वापसी
पाकिस्तान से वापस आया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार साहू, 20 दिन बाद हुई वापसी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X अकाउंट भारत में किया गया बैन
चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X अकाउंट भारत में किया गया बैन
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
जस्टिस बीआर गवई बने देश के 52वें CJI, शपथ के बाद मां के छुए पैर, PM मोदी से मिले
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
भारत ने चीन को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’
भारत ने चीन को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

SAM TVSAM TV
Follow US
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account