By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
SAM TVSAM TVSAM TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: अचंभित करने वाले फैसले,फिर भी कोई अंसतोष नहीं, भाजपा कैसे खींचती है अनुशासन की इतनी बड़ी रेखा: धनंजय सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
SAM TVSAM TV
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
SAM TV > Blog > उत्तर प्रदेश > अचंभित करने वाले फैसले,फिर भी कोई अंसतोष नहीं, भाजपा कैसे खींचती है अनुशासन की इतनी बड़ी रेखा: धनंजय सिंह
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अचंभित करने वाले फैसले,फिर भी कोई अंसतोष नहीं, भाजपा कैसे खींचती है अनुशासन की इतनी बड़ी रेखा: धनंजय सिंह

SAMTV NEWSDESK
Last updated: February 21, 2025 12:57 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ।एक के बाद एक अचंभित करने वाले फैसले,फिर भी कोई अंसतोष नहीं,कोई विरोध नहीं,जो कल तक मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थे वही भाजपा के फैसले की सबसे ज्यादा तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं।यह कहानी है भारतीय जनता पार्टी की और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के राजनीतिक प्रबंधन की।भाजपा ने राजस्थान में वसुंधरा राजे तो मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान जैसे कद्दावर नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा।लोग यह मानकर चल रहे थे कि मुख्यमंत्री यहीं बनेंगे,लेकिन जीत के बाद भाजपा ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान और डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान सौंप दी।अब ऐसी ही कहानी दिल्ली में भी हुई।इससे पहले भी भाजपा ने अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री का सरप्राइज पैकेज दिया है।

जब से भाजपा में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का युग शुरू हुआ है तब से भाजपा ने कई ऐसे फ़ैसले लिए हैं जो सबको अचंभित कर देता है।मुख्यमंत्रियों के चयन में तो ऐसा लगातार ही नजर आ रहा है।दिल्ली में मुख्यमंत्री चुनने में पीएम मोदी और भाजपा ने एक बार फिर सभी को अचंभित कर दिया। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया।बिजेंदर गुप्ता,परवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय सरीखे सीनियर नेता आस लगाए बैठे थे।रेखा गुप्ता ने खुद माना कि ये सब नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो सका।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।दिल्ली से पहले भी भाजपा के सियासी सस्पेंस के बीच से मुख्यमंत्री सरप्राइज वाले कितने ही उदाहरण हैं,जब मुख्यमंत्रियों के चयन के फ़ैसले ने सबको अचंभित कर दिया।इसकी शुरुआत तब हुई जब पहली बार विधायक बने मनोहर लाल खट्टर को 2014 में हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया।खट्टर 9 साल से ज्यादा मुख्यमंत्री रहे और आज केंद्रीय मंत्री हैं। 2017 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला भी अचंभित करने वाला था।फिर चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को 2022 में उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

पहली बार ही विधायक बने भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री,भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया।दिसंबर 2023 में राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी।तीनों राज्यों में कद्दावर नेताओं की जगह उन नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया गया,जिनकी चर्चा दूर-दूर तक नहीं थी। राजस्थान में वसुंधरा राजे की जगह भजनलाल शर्मा को, मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉक्टर मोहन यादव को, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की जगह नन्द कुमार साय को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि इन फ़ैसलों के बाद भी भाजपा में खुले तौर पर कोई असंतोष नहीं पनपा और सबको पार्टी के फ़ैसले के आगे झुकना पड़ा।इसका सबसे बड़ा कारण पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आलाकमान का मज़बूत होना माना जाना है। अचंभित करने वाले फैसले के बाद भी अंसतोष न होना भाजपा के अंदर मौजूद अनुशासन की कहानी भी बताता था। भाजपा का चाहे छोटा-बड़ा सभी नेता यह मानता है कि पार्टी है तभी मैं हूं।बीते दिनों राजस्थान से इसका उदाहरण भी सामने आया था।जब राजेंद्र राठौड़ को लेकर सियासत मची तो उन्होंने खुलकर कहा कि मैं पार्टी से हूं,पार्टी है तभी मैं हूं।

वहीं कांग्रेस में इसके उलट जहां भी सरकार बनती गई वहां बगावत ही देखने को मिली।राजस्थान में सचिन पायलट ने, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने,छत्तीसगढ़ में टीएस सिंह देव ने अपनी ही सरकार की नाक में दम कर दिया।अभी कर्नाटक में डी के शिवकुमार के तेवर भी कभी नरम और कभी गरम होते रहते हैं।

संबंधित समाचार

ईरान पर हुए हमले में राष्ट्रीय पुलिस बल के 10 जवानों की मौत, सामने आई रिपोर्ट

Raebareli: रायबरेली जिला कारागार में फंदे पर लटका मिला बंदी का शव, अफसरों के हाथ-पांव फूले, मचा हड़कंप

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 14 और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल

हिंदुओं के साथ जहां होता है गलत, वहां बढ़ जाती है बाबा की मांग, क्या है योगी मॉडल, जिसे लोग करते हैं पसंद

पिंटू सेंगर हत्याकांड: ढाई हजार पुलिसबल की सुरक्षा में दीनू उपाध्याय को जेल भेजा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ये बजट नहीं बड़ा ढोल है जिसमें आवाज़ बहुत है लेकिन अंदर कुछ नहीं, झोला खाली -अखिलेश यादव
Next Article UP Board Exam 2025: पहले दिन 5097 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, तलाशी के बाद ही मिला प्रवेश UP Board Exam 2025: पहले दिन 5097 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, तलाशी के बाद ही मिला प्रवेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kफॉलोवर्सलाइक
69.1kफॉलोवर्सफॉलो
PinterestPin
56.4kफॉलोवर्सफॉलो
93kSubscribersSubscribe

Latest News

पाकिस्तान से वापस आया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार साहू, 20 दिन बाद हुई वापसी
पाकिस्तान से वापस आया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार साहू, 20 दिन बाद हुई वापसी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X अकाउंट भारत में किया गया बैन
चीनी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ का X अकाउंट भारत में किया गया बैन
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
जस्टिस बीआर गवई बने देश के 52वें CJI, शपथ के बाद मां के छुए पैर, PM मोदी से मिले
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
भारत ने चीन को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’
भारत ने चीन को भेजा सख्त संदेश, कहा- ‘अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ May 14, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

SAM TVSAM TV
Follow US
© 2024 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account