ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखा दी है। पाकिस्तान ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत भी देख ली है। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि ब्रह्मोस का स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो। बरेली की रहने वाली खुशबू पाटनी अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन हैं। वह सेना में मेजर रह चुकी हैं। रविवार को खुशबू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।
खुशबू पाटनी ने कहा कि जब हमारी सरकार मजबूत फैसला लेती है तो आधी जनता शांति की बात करती है और जब शांति करते हैं तो तमाम लोग बोलते हैं कि युद्ध करना चाहिए था। हम लोग एक बात क्यों नहीं बोल सकते। सीजफायर पर कहा कि भारत सब अपने हिसाब से काम कर रहा है। यहां पर किसी तीसरे देश का लेना-देना है ही नहीं। भारत ने छह दिन में सामने वाले मुल्क को अपनी ताकत दिखा दी है।