‘तू मेरी जिंदगी है’ की रिलीज डेट कंफर्म, अनुराग बसु की फिल्म में दिखेगी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म के टाइटल को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुई थी. लेकिन अब फिल्म को टाइटल मिल गया है. अनुराग बसु की ये फिल्म पहले दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट अगले साल तक के लिए पोस्टपोन कर दी गई है.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म का नाम ”तू मेरी जिंदगी है” रखा गया है. श्रीलीला इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ‘तू मेरी जिंदगी है’ 1 मई, 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

दोबारा शूट होंगे ‘तू मेरी जिंदगी है’ के सीन
‘तू मेरी जिंदगी है’ को लेकर रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग दोबारा की जा रही है. दरअसल कार्तिक आर्यन की लंबे बाल और लंबी दाढ़ी वाले लुक को लेकर काफी नेगेटिव रिएक्शन मिल रहे थे. ऐसे में मेकर्स ने एक्टर के लुक को पूरी तरह बदलने का फैसला लिया है. अब ‘तू मेरी जिंदगी है’ की अब तक के शूट हो चुके सीन्स को दोबारा शूट किया जा रहा है.

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में दिखाई दिए थे. अब उनके पास ‘तू मेरी जिंदगी है’ के साथ-साथ सुपरनैचुरल फिल्म ‘नागजिला’ है जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. कार्तिक ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में भी दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. ये फिल्म 31 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

श्रीलीला का वर्कफ्रंट
वहीं श्रीलीला के पास इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म ‘दिलेर’ है. इसके अलावा वो ‘मास जथारा’, ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘पाराशक्ति’ का भी हिस्सा होंगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.


by

Tags: