By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: हर दिन हरे-भरे पार्क में बिता लिए 20 मिनट तो बदल जाएगी जिंदगी, जानें कैसे होते हैं बदलाव?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > ब्रेकिंग न्यूज़ > हर दिन हरे-भरे पार्क में बिता लिए 20 मिनट तो बदल जाएगी जिंदगी, जानें कैसे होते हैं बदलाव?
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

हर दिन हरे-भरे पार्क में बिता लिए 20 मिनट तो बदल जाएगी जिंदगी, जानें कैसे होते हैं बदलाव?

SAMTV NEWSDESK
Last updated: October 13, 2025 12:55 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
4 Min Read
SHARE

आजकल ज्यादातर लोग दिनभर मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन में डूबे रहते हैं. काम का बोझ, ट्रैफिक की थकान, और हर पल की चिंता ने हमारी सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि हर दिन सिर्फ 20 मिनट किसी हरे-भरे पार्क या पेड़-पौधों के बीच बिताने से आपकी लाइफ बदल सकती है, तो शायद आपको यकीन न हो, लेकिन ये बात पूरी तरह सच है. नेचर के पास वो ताकत है जो हमारे मन, शरीर और सोच को बेहतर बना सकती है. वैज्ञानिक शोध भी यह साबित कर चुके हैं कि हर दिन कुछ समय पेड़ों, खुली हवा और धूप के बीच बिताने से कई तरह के फायदेमंद बदलाव मिलते हैं और हम हेल्दी रहते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कैसे हर दिन 20 मिनट हर दिन हरे-भरे पार्क में 20 मिनट बिता लिए तो जिंदगी बदल जाएगी. 

हर दिन हरे-भरे पार्क में 20 मिनट बिताने से कैसे होते हैं बदलाव?

1. तनाव होगा खत्म – जब आप किसी हरे-भरे पार्क में बैठते हैं या पेड़-पौधों के बीच टहलते हैं, तो आपका मन खुद शांत हो जाता है. पत्तों की सरसराहट, ठंडी हवा और पक्षियों की आवाजें आपके दिमाग को आराम देती हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ 20 मिनट बाहर हरी जगह में बिताने से शरीर में तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन कम हो जाता है. 

2. मूड होगा पॉजिटिव – अगर आप रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें या टहलें, तो आपको अच्छा महसूस होने लगेगा. सूरज की रोशनी से दिमाग में सेरोटोनिन नाम का एक केमिकल  बनता है, जो हमें खुश और शांत महसूस कराता है. इसलिए जब भी मन उदास हो, पार्क का एक छोटा सा चक्कर आपको बेहतर महसूस करवा सकता है. 

3. फोकस और याददाश्त होगी तेज – दिनभर मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करते-करते दिमाग थक जाता है. लेकिन अगर आप रोज 20 मिनट हरे-भरे वातावरण में थोड़ा समय बिताएं, तो आपका दिमाग फिर से फ्रेश हो सकता है. इससे फोकस करने की ताकत और क्रिएटिव सोच बढ़ती है. बच्चों के लिए यह आदत बहुत फायदेमंद हो सकती है. 

4. नींद आएगी गहरी – अगर आपको रात में नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटती है, तो हर दिन हरे-भरे पार्क में समय बिताने की आदत डालिए. खुली हवा, धूप और थोड़ी हल्की फिज़िकल एक्टिविटी आपके शरीर की नींद लेने की प्रक्रिया को सुधारती है. इससे रात को गहरी और सुकून भरी नींद आती है. 

5. अकेलापन होगा कम – नेचर में समय बिताने से आप दूसरों से जुड़ते हैं. चाहे वो बगल में बैठा कोई बुजुर्ग हो, पार्क में खेलते बच्चे हों या किसी ग्रुप का हिस्सा बनना हो.  ऐसे माहौल में इंसान ज्यादा खुलता है, बात करता है और सामाजिक रूप से जुड़ता है. इससे अकेलापन और डिप्रेशन जैसे भाव कम होते हैं. 

6. शरीर भी होगा फिट – नेचर में समय बिताने का मतलब सिर्फ बैठना ही नहीं होत है. आप टहल सकते हैं, योग कर सकते हैं, या बच्चों के साथ खेल सकते हैं. ये सब फिजिकल एक्टिविटी आपके शरीर को एक्टिव रखती हैं. साथ में ताजी हवा और सूर्य की किरणें आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं. 

संबंधित समाचार

Bahraich News: विश्व डॉल्फिन दिवस पर सरयू नहर में फंसी डॉल्फिन, वन विभाग और WWF की टीम रेस्क्यू में जुटी

वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली

क्या कोई भी बंद करवा सकता है आपका Instagram अकाउंट, जानिए कहां करनी होती है शिकायत

डकोटा जॉनसन Vs ऐश्वर्या राय: Fifty Shades Of Grey की एक्ट्रेस कितनी अमीर हैं? नेटवर्थ में बॉलीवुड ब्यूटी से हैं बहुत पीछे

शादी का कार्ड व्हाट्सऐप पर खाली कर सकता है बैंक अकाउंट, साइबर सेल की एडवाइजरी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Quality Sleep Vs Quantity Sleep: 8 घंटे की नींद के बाद भी थकी-थकी सी रहती है बॉडी, ये है वजह
Next Article कोविड-19 से मर्दानगी पर भी असर! कमजोर हुए शुक्राणु और नई पीढ़ी रहेगी बीमार, रिसर्च में खुलासा

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 15, 2025
Hamirpur: नाले में गिरकर युवक की मौत, प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस
Hamirpur: नाले में गिरकर युवक की मौत, प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 15, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account