बिहार चुनावी मैदान में आज एक बड़ा वार!
सीतामढ़ी की सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा— “एक बच्चे से मंच पर कट्टा और गोली की बात बुलवाना… यही राजनीतिक संस्कृति है आरजेडी की!”
राजनाथ सिंह ने उस वायरल वीडियो का ज़िक्र किया, जिसमें 6–7 साल का बच्चा माइक पकड़कर कहता दिख रहा है कि “तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो हमारे हाथ में कट्टा होगा।”
राजनाथ बोले— “मैं बच्चे को दोष नहीं देता… लेकिन सवाल ये है कि क्या यही संस्कार दिए जा रहे हैं? क्या आरजेडी फिर से बिहार को उसी दौर में ले जाना चाहती है?”
सभा में उन्होंने आरजेडी के पुराने शासन पर भी तगड़ा हमला बोला।
राजनाथ सिंह का बयान— “एक वक्त था जब शाम के बाद लोग सड़क पर निकलने से डरते थे। गुंडाराज था… लेकिन आज का बिहार बदला है, सुरक्षित है, विकसित है।”
इधर, बीजेपी नेता अजय आलोक ने भी उसी वीडियो को शेयर कर हमला बोलते हुए लिखा— “बच्चों से कट्टा-गोली की बात बुलवाना… यही है आरजेडी की असली संस्कृति। मौका मिला तो फिर नोच डालेंगे।”
राजनीति में कट्टा वाले बयान ने नई आग लगा दी है।
सीतामढ़ी की इस सभा के बाद सवाल बड़ा है—
क्या चुनावी माहौल में सुरक्षा और ‘गुंडाराज’ फिर से सबसे बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है?
