By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: जन सुराज बोली, 40 हजार करोड़ में वोट खरीदे गए:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय का दावा, राजद की वापसी के डर में NDA को शिफ्ट हुए वोट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > देश विदेश > जन सुराज बोली, 40 हजार करोड़ में वोट खरीदे गए:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय का दावा, राजद की वापसी के डर में NDA को शिफ्ट हुए वोट
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज बोली, 40 हजार करोड़ में वोट खरीदे गए:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय का दावा, राजद की वापसी के डर में NDA को शिफ्ट हुए वोट

SAMTV NEWSDESK
Last updated: November 15, 2025 3:05 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
4 Min Read
जन सुराज बोली, 40 हजार करोड़ में वोट खरीदे गए:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय का दावा, राजद की वापसी के डर में NDA को शिफ्ट हुए वोट
जन सुराज बोली, 40 हजार करोड़ में वोट खरीदे गए:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय का दावा, राजद की वापसी के डर में NDA को शिफ्ट हुए वोट
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद जन सुराज ने शनिवार को शेखपुरा हाउस में पीसी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पार्टी के कमजोर प्रदर्शन, एनडीए की जीत, भविष्य की रणनीति पर जानकारी दी। उदय सिंह ने कहा कि वोट उम्मीद से कम मिले, पर इससे मनोबल नहीं टूटा। उन्होंने दावा किया कि अंतिम दौर में वोटरों के मन में यह डर बैठ गया कि अगर जन सुराज को ज्यादा वोट गया तो कहीं राजद फिर से सत्ता में न लौट आए, इसलिए बड़ी संख्या में वोट NDA की ओर शिफ्ट हो गए। उदय सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत जनता के पैसों से खरीदा गया है। बिहार सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपए खर्च कर वोट खरीदे। इनमें 14 हजार करोड़ रुपए वर्ल्ड बैंक से लिए गए लोन में से खर्च किए गए।

अब राज्य के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं बचे। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी पैसे से चुनाव प्रभावित करने की कोशिशें होती रही हैं, लेकिन पहली बार किसी राज्य सरकार ने लोकतंत्र में इस तरह पैसे की बाढ़ ला दी। बिहार की जनता हमें एक मजबूत विपक्ष की तरह देखेगी उदय सिंह ने NDA को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ मतदान किया है, अब एक साफ-सुथरी और पारदर्शी सरकार देनी चाहिए। कहा कि हमारी मांग है कि नई कैबिनेट में दागी चेहरों को जगह न मिले। जिन मुद्दों पर हम बात करते रहे, उन्हीं मुद्दों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी चर्चा की है।

अब देखना यह है कि उन वादों पर कितना काम होता है। भले ही जन सुराज को इस बार विधानसभा में प्रवेश नहीं मिला, लेकिन उनकी पार्टी की भूमिका खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि जन सुराज की स्थापना परिवर्तन के उद्देश्य से हुई थी। हम उसी दृढ़ता के साथ काम करते रहेंगे। महागठबंधन को जब मौका था, तब भी उसने विपक्ष की जिम्मेदारी ढंग से नहीं निभाई। अब बिहार की जनता हमें एक मजबूत विपक्ष की तरह देखेगी। कैश ट्रांसफर के जरिए वोट जुटाने शुरू कर दिए उदय सिंह से जब पूछा गया कि प्रशांत किशोर ने जदयू को 25 सीटों से कम मिलने की बात क्यों कही थी, तब उन्होंने कहा कि उस समय परिस्थितियां अलग थीं। बाद में सरकार ने खजाना खोल दिया और कैश ट्रांसफर के जरिए वोट जुटाने शुरू कर दिए, जिससे पूरा चुनावी समीकरण बदल गया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले, ‘हम फिर वापसी करेंगे’ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि परिणाम चाहे जैसे हों, आंदोलन और संगठन की ऊर्जा कम नहीं होगी। हम जन सुराज को और मजबूत करेंगे। हर कार्यकर्ता से फिर मिलेंगे, उन्हें प्रेरित करेंगे और संगठन को नई गति देंगे। यह सिर्फ शुरुआत है।

संबंधित समाचार

Moradabad Crime News: कंपाउंडर ने युवती से की छेड़खानी…जमकर हंगामा, गर्भवती को चाकू घोंपने वाला पति गिरफ्तार

UP: टेलीग्राम पर किया बच्चियों के अश्लील वीडियो का सौदा, मेरठ के अमित की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

औरंगाबाद में PM मोदी का तेजस्वी पर सीधा वार — ‘भैया की सरकार आई तो कट्टा, दुनाली, फिरौती… बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए!’

Shahjahanpur News: पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल

Prayagraj : पार्श्व गायक रवि जैन पहुंचे प्रयागराज, एक गीत को 22 भाषाओं में गाने पर मिली पहचान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JDU के दामोदर रावत झाझा से छठी बार जीते:जमुई में जीत के बाद बोले – ‘झाझा की जनता के प्रति आभार’, विपक्ष पर साधा निशाना JDU के दामोदर रावत झाझा से छठी बार जीते:जमुई में जीत के बाद बोले – ‘झाझा की जनता के प्रति आभार’, विपक्ष पर साधा निशाना
Next Article बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की बड़ी बैठक:खरगे के आवास पर राहुल गांधी की मीटिंग, कांग्रेस ने जीती मात्र 6 सीटें बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की बड़ी बैठक:खरगे के आवास पर राहुल गांधी की मीटिंग, कांग्रेस ने जीती मात्र 6 सीटें

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली
वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 15, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account