यूपी की सियासत में एक बार फिर अखिलेश यादव ने ऐसा दांव खेला है, जिसने पूरी राजनीतिक बिसात हिला दी है। बिहार में जो गलती हुई, जो वोट लिस्ट का खेला हुआ, जो विपक्ष हाथ मलता रह गया—अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है… यूपी में वह कहानी दोहराई नहीं जाएगी! 2027 के सुपर बैटल से पहले सपा मुखिया ने अपनी रणनीति बदल दी है और अब मैदान में उतर चुके हैं उनके खास ‘PDA प्रहरी’, जो बूथ से लेकर विधानसभा तक हर वोट की सुरक्षा में तैनात हैं। SIR पर हल्ला भी रहेगा, निगरानी भी रहेगी… लेकिन इतना नहीं कि मुद्दे की आग में बाकी राजनीतिक दांव जल जाएँ—ये वो गलती है जो बिहार में हुई और विपक्ष उसी चक्कर में फँस गया।
बिहार में कांग्रेस और RJD जब प्रेस कॉन्फ़्रेंसों और प्रेज़ेंटेशन में उलझी थीं, तब SIR पूरा हो गया, नई लिस्ट बन गई, वोट भी ज़्यादा पड़े… और नतीजों में NDA ने ऐसी क्लीन स्वीप की कि वोट चोरी का नैरेटिव वहीं उल्टा विपक्ष पर गिर पड़ा। इस हार की गूँज यूपी तक पहुँची और वहीं से अखिलेश ने खेल बदलने का फैसला किया—नैरेटिव भी पकड़ो, जमीन भी पकड़ो, बूथ भी पकड़ो और वोट भी बचाओ।
“PDA ‘praharis’ will not allow SIR ploy to unfold in state.”
– Shri Akhilesh Yadav Ji pic.twitter.com/HdtYkBGRfv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 16, 2025
अब सपा का PDA प्रहरी सिस्टम मैदान में उतर चुका है—ये लोग किसी कमरे में बैठकर ट्वीट नहीं कर रहे, बल्कि हर बूथ पर बीएलओ के साथ कदम से कदम मिलाकर फॉर्म-6 और फॉर्म-7 की हर एंट्री पर नज़र रख रहे हैं। इनका मिशन साफ है: सपा का एक भी वोट लिस्ट से बाहर नहीं जाना चाहिए… और किसी दूसरे का फर्जी वोट अंदर नहीं आना चाहिए। बिहार की आँधी ने अखिलेश को समझा दिया है कि 2027 सिर्फ मुद्दों का चुनाव नहीं होगा, यह बूथ से शुरू होकर सत्ता तक जाने वाली लंबी लड़ाई है—जहाँ एक-एक वोट कवच है, एक-एक नाम हथियार है, और PDA प्रहरी सपा के वोटों की दीवार बन चुके हैं।
सपा का संगठन 403 सीटों पर पहले से खड़ा है, कार्यकर्ता एक्टिव हैं और अब ये प्रहरी नया ‘ग्राउंड मशीन’ बनते जा रहे हैं। यह पूरा ऑपरेशन चुपचाप, रणनीतिक और हाई-अलर्ट मोड में चल रहा है। अखिलेश का प्लान साफ है—2027 में न वोट चोरी की शिकायत होगी, न लिस्ट में गड़बड़ी का बहाना… सपा सिर्फ लड़ने नहीं, जीतने के इरादे से तैयार है। PDA प्रहरी जमीन पर हैं, SIR की हर सांस पर नज़र रखे हुए… और इसी चुपके ऑपरेशन से अखिलेश ने 2027 का खेल असली मायने में शुरू कर दिया है।
रिपोर्टर – सुमित शर्मा सैम टीवी
