मोतिहारी में शुक्रवार की सुबह 9 बजे रेप के आरोप में हाजत में बंद आरोपी ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना के 5 घंटे बाद दोपहर 2 बजे आरोपी के परिवार वाले थाने पहुंचे। इस दौरान परिवार वालों से पुलिस पर पथराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद हुई। उन्होंने तुरंत माहौल को अपने काबू में लिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मदन सिरिसिया पंचायत के वार्ड 10 निवासी गफार अंसारी(55) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे थाना क्षेत्र में तनाव फैल गया है।
विक्षिप्त महिला से रेप के आरोप में अरेस्ट
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि गफार अंसारी एक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गफार और महिला दोनों को थाने ले आई। प्राथमिक जांच के बाद गफार को हाजत में बंद कर दिया गया था। सुबह शौच के बाद फिर बंद किया पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8 बजे गफार को शौच के लिए बाहर निकाला गया। इसके 1 घंटे बाद दोबारा हाजत में डाल दिया गया। करीब 9 बजे जब आरोपी के समधी भोजन लेकर थाने पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस को आरोपी के लिए खाना दिया। इसके बाद जैसे ही पुलिस गफार के हाजत के पास पहुंची तो देखा की आरोपी लुंगी का फंदा लगाकर लटका हुआ है।
परिजन बोले- एक घंटे तक छिपाई गई मौत की जानकारी
ग्रामीण और परिजन का आरोप है कि गफार की मौत के बाद पुलिस ने करीब एक घंटे तक घटना की सूचना नहीं दी। धीरे-धीरे खबर फैलते ही लोगों की भीड़ थाना परिसर में जुटने लगी। इसी दौरान आरोपी के परिजन और ग्रामीण ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। तनाव बढ़ता देख केसरिया, मेहसी, चकिया, पिपरा, बीजधारी समेत कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। SDO–DSP पहुंचे, माहौल शांत कराने की कोशिश घटना की गंभीरता को देखते हुए चकिया के SDO और DSP मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया। थाना क्षेत्र में अभी भी वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

