लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत किला माने जाने वाले रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने सांसद प्रियंका गांधी के रायबरेली ना आने पर तंज कसा है। अदिति सिंह ने कहा कि साल भर में एक बार या सिर्फ चुनाव के समय आने क्या मतलब है।अगर वो यहां दीदी के नाम से फेमस हैं तो उन्हें आना चाहिए।बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं।
भाजपा विधायक अदिति सिंह ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है।अदिति सिंह ने दीदी के सवाल पर कहा कि वो बिटिया या दीदी के रूप में फेमस हैं,ये एज ग्रुप पर निर्भर करता है।इसी बीच पत्रकार ने सवाल किया कि प्रियंका गांधी भी यहां पर दीदी के रूप में फेमस हैं।इसपर अदिति सिंह ने तंज में कहा कि ‘फेमस हैं तो कभी चक्कर भी मार लिया करे या सिर्फ चुनाव के समय पर ही आएंगी।
अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि अपनी जनता की देखरेख के लिए उन्हें आना चाहिए।साल भर में एक बार आने का क्या मतलब है।या फिर आप चुनाव के समय आते हैं। अदिति सिंह ने कहा कि यही वजह है कि जनता सपोर्ट नहीं कर रही है।बस एक-दो सांसद निकल रहे हैं,सिर्फ दो विधायक हैं।इसके लिए जनता के बीच बने रहना पड़ता है,मेहनत करनी पड़ती है।बता दें कि अदिति सिंह कांग्रेस में लंबे समय तक रही हैं।
बता दें कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रहे थे।अखिलेश सिंह दबंग छवि के नेता माने जाते थे।आपराधिक मामलों को लेकर 2003 में कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को बाहर निकाल दिया था, लेकिन 2016 में अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गईं।

