बिहार में बीजेपी का नया खेल? अखिलेश बोले— A, B के बाद अब ‘P टीम’ भी एक्टिव!”

बिहार चुनाव की गर्म होती राजनीति के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दरभंगा की जनसभा में एक तीखा और रणनीतिक हमला बोला, जहा उन्होंने मतदाताओं को बीजेपी की कई “गुप्त टीमों” से सावधान रहने की सलाह दी। बता दे की मंच से अखिलेश ने कहा— “बीजेपी की सिर्फ एक टीम नहीं है… एक A टीम है, एक B टीम है, और अब बिहार में उनकी P टीम भी उतर आई है। ये टीमें मिलकर चुनाव को भ्रमित करने और जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए काम करती हैं।” अखिलेश का इशारा सीधे तौर पर उन पार्टियों की ओर था जिन्हें वह बीजेपी की “छुपी सहयोगी” बताते रहे हैं, और इस बार उन्होंने पहली बार खुले तौर पर संकेत दिया कि बिहार में “P टीम” के नाम पर वे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को भी उसी राजनीतिक खेमें में देखते हैं।

अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता को समझना होगा कि ये टीमें कैसे चुनावी मैदान में अलग-अलग चेहरों से उतरकर असल मुद्दों—रोजगार, महंगाई, किसान संकट और शिक्षा—को धुंधला करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चाहे जो भी नाम दे, चाहे जितने भी मोर्चे बनाए, लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही है—विपक्ष के वोटों को बांटना और असली मुकाबले को कमजोर करना।
अखिलेश ने लोगों से अपील किया कि वे इन “A, B और P टीमों” की रणनीति में न फँसें और ऐसे उम्मीदवारों को चुनें जो वास्तव में बिहार का विकास और युवाओं को अवसर देने की बात करते हैं। उनके इस बयान ने चुनावी चर्चा को और गर्म कर दिया है, क्योंकि पहली बार किसी बड़े नेता ने इतनी खुलकर “P टीम” का जिक्र करते हुए मतदाताओं को आगाह किया है।


by

Tags: