बिहार चुनाव के गहमागहमी भरे माहौल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली मंच से INDIA गठबंधन पर सीधा और सबसे तीखा हमला बोला।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा— “INDIA गठबंधन में तीन बंदर हैं— पप्पू, टप्पू और अप्पू!” और इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव पर करारा वार कर दिया। योगी ने महात्मा गांधी के प्रतीकात्मक तीन बंदरों का हवाला देते हुए कहा कि “पप्पू सच नहीं बोल सकता, टप्पू सच्चाई देख नहीं सकता और अप्पू सुन नहीं सकता” और इन्हीं तीनों को उन्होंने देश की राजनीति में भ्रम, अस्थिरता और विफलता फैलाने वाला बताया।
योगी ने आरोप लगाया कि ये तीनों नेता विकास को देखना ही नहीं चाहते, कानून-व्यवस्था की सच्चाई सुनना नहीं चाहते और जनता की समस्याएँ समझना नहीं चाहते। उन्होंने दावा किया कि बिहार को सिर्फ भाजपा सरकार ही स्थिरता और सुरक्षा दे सकती है, जबकि विपक्ष की राजनीति सिर्फ “नाम-बदलने और झूठ फैलाने” पर टिकी है। योगी के इस बयान से चुनावी तापमान और बढ़ गया है, वहीं विपक्षी दल इसे अपमानजनक और बचकानी राजनीति बता रहे हैं।
