By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: UP: पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले- हत्या हुई है
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > उत्तर प्रदेश > UP: पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले- हत्या हुई है
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

UP: पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले- हत्या हुई है

SAMTV NEWSDESK
Last updated: October 22, 2025 6:59 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
3 Min Read
UP: पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले- हत्या हुई है
UP: पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले- हत्या हुई है
SHARE

मुरादाबाद के कटघर इलाके में रहने वाली किशोरी की मौत के बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने दुष्कर्म के बाद किशोरी की पिटाई किए जाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। 

एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 

कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने युवती उसकी बेटी को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है। 

किशोरी को उसकी सहेली और युवक ने कराया भर्ती
इसकी जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किशोरी को उसकी सहेली और एक युवक भर्ती कराकर गए हैं। युवती की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे रेफर कराकर मेरठ ले गए, जहां मंगलवार को किशोरी की मौत हो गई। 

थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर लगा दिया जाम
मंगलवार रात करीब आठ बजे परिजन शव लेकर कटघर थाने पहुंच गए और थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह आ गए और उन्होंने परिवार से बात की। 

‘दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की पिटाई की गई थी’
किशोरी की मां ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली युवती उसकी बेटी को साथ ले गई थी। उसके साथ दो युवक मौजूद थे। दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की पिटाई की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग मान गए और जाम हाईवे से हट गए। पुलिस की जांच में सामने है कि किशोरी और युवती मूंढापांडे क्षेत्र में युवकों के साथ बाइक से घूमने गई थी। 
इसी दौरान किशोरी बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिजन एक युवती और दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

50% अमेरिकी टैरिफ से हिला MSME सेक्टर, वित्त मंत्रालय आज ले सकता है बड़ा फैसला

UP: मीट का कारोबार करने वाली इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर छापा, कई शहरों में छापेमारी

पहाड़ काटने वाले पिता को पहचान दी नीतीश ने, वादा करने के बाद भी टिकट नहीं दिया राहुल ने — बोले भागीरथ मांझी”

UP: 10 और 16 साल की उम्र में नहीं लगवाया यह टीका तो हो सकती है मौत, जानें क्या कहते हैं चिकित्सक

UP: आंख फोड़ी, जबड़ा तोड़ा, काट दिया चेहरा….श्मशान घाट में चिता सजाने वाले युवक को दी दर्दनाक मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UP: हथेली पर बना है ओम… लिखा है बीकेपी, सेफ्टी गार्ड पर चप्पल के निशान; फ्लाईओवर से फेंककर युवती का कत्ल UP: हथेली पर बना है ओम… लिखा है बीकेपी, सेफ्टी गार्ड पर चप्पल के निशान; फ्लाईओवर से फेंककर युवती का कत्ल
Next Article Budaun News: निजी अस्पताल में दीये से लगी आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई Budaun News: निजी अस्पताल में दीये से लगी आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली
वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 15, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account