UP: पीलीभीत में पीड़िता के भाई की हत्या, छेड़खानी के आरोपियों ने घेरकर मारीं गोलियां; तीन पुलिसकर्मी निलंबित

UP: पीलीभीत में पीड़िता के भाई की हत्या, छेड़खानी के आरोपियों ने घेरकर मारीं गोलियां; तीन पुलिसकर्मी निलंबित

पीलीभीत जिले में सात महीने पहले छेड़खानी के मामले में शुरू हुई रंजिश मंगलवार को हत्या में बदल गई। थाना दियोरिया कलां क्षेत्र के पंसड़ी गांव में आठ हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर छात्रा के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। 

एसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शाम को युवक अपने घर पर मौजूद था। तभी मुरारी लाल, मेवाराम, बादशाह, राम औतार, अमन, शिवम, आशीष कुमार और सूरजपाल राइफल और अवैध असलहों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को घेरकर फायरिंग कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। 

घर की महिलाएं बचाव के लिए आगे आईं लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पूर्व में हुए घटनाक्रम को लेकर भी हर स्थिति का पता लगाया जा रहा है। 


by

Tags: