By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: कोलकाता की गुलशन कॉलोनी में मतदाता सूची संशोधन का काम जारी, सामने आए कई हैरान करने वाले मामले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > देश विदेश > कोलकाता की गुलशन कॉलोनी में मतदाता सूची संशोधन का काम जारी, सामने आए कई हैरान करने वाले मामले
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

कोलकाता की गुलशन कॉलोनी में मतदाता सूची संशोधन का काम जारी, सामने आए कई हैरान करने वाले मामले

SAMTV NEWSDESK
Last updated: November 19, 2025 2:51 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
4 Min Read
SHARE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजाधानी कोलकाता के गुलशन कॉलोनी इलाके में चल रहा विशेष गहन संशोधन यानी कि SIR का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। कोलकाता के इस मुस्लिम बहुल इलाके से कई हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार को यहां काम कर रहे बूथ लेवल ऑफिसर यानी कि BLO और स्थानीय लोगों ने कई अजीबोगरीब बातें सामने रखीं। इस ब्लॉक में कुल 1622 मतदाता हैं। BLO वसीम अकरम ने बताया, ‘फॉर्म बांटने का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ 300 मतदाताओं को फॉर्म बांटना बाकी है। कुछ लोग यहां रहते हैं, लेकिन उनका वोट कहीं और दर्ज है। वे खुद आकर फॉर्म ले गए। 5-6 फीसदी लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए था, लेकिन नहीं है।’

‘2002 में मेरा नाम यहां नहीं था क्योंकि…’

वसीम अकरम ने आगे बताया कि कई लोगों का नाम 1995 में वोटर लिस्ट में था, लेकिन 2002 के संशोधन में हटा दिया गया था। अब उनके दस्तावेजों की जांच करके नाम फिर से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा, ’50 फीसदी से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनका वोट दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में है और अभी तक यहां ट्रांसफर नहीं कराया है।’ इलाके के रहने वाले मोहम्मद अनवर ने अपनी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘मैं 2015 से गुलशन कॉलोनी में रह रहा हूं। मेरा वोटर कार्ड ओडिशा से यहां ट्रांसफर कराया था। मुझे ठीक से याद नहीं कब कराया, लेकिन मैं यहां काउंसिल चुनाव में वोट डाल चुका हूं। 2002 में मेरा नाम यहां नहीं था क्योंकि तब मैं ओडिशा में रहता और वहां काम करता था। ओडिशा में मेरा खुद का मकान नहीं था। मेरी बेटी यहां रहती थी। जब ये बिल्डिंगें बन रही थीं, तब मैंने बेटी के साथ मिलकर यहां घर खरीदा। मैं असम का मूल निवासी हूं।’

51 करोड़ मतदाताओं की सूची दुरुस्त की जा रही

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए यह विशेष संशोधन चल रहा है। 80 हजार से ज्यादा बूथ लेवल ऑफिसर 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। लोगों की मदद के लिए राज्य में 659 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने 9 राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा 3 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन का दूसरा चरण शुरू किया है। इससे देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 51 करोड़ मतदाताओं की सूची दुरुस्त की जा रही है।

BLO से फोन पर मदद मांग सकते हैं मतदाता

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली इस मुहिम में हर मतदाता को आंशिक रूप से भरा हुआ विशेष फॉर्म दिया जा रहा है। इस पूरी कवायद के दौरान BLO कम से कम 3 बार घर आएंगे। 5.30 लाख से ज्यादा BLO, 7.64 लाख बूथ लेवल एजेंट, 10 हजार से ज्यादा इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और 321 जिला चुनाव अधिकारी इस काम में लगे हैं। मतदाता BLO से फोन पर मदद मांग सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1950 (अपने इलाके का STD कोड लगाकर) डायल कर सकते हैं।

SIR की महत्वपूर्ण तारीखें

9 दिसंबर: ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित   9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026: दावे-आपत्तियां दर्ज करने की अवधि   7 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित गुलशन कॉलोनी जैसे इलाकों में पुराने रिकॉर्ड और लोगों के बार-बार जगह बदलने की वजह से कई जटिल मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग का दावा है कि इस बार हर पात्र मतदाता का नाम सूची में आएगा।

संबंधित समाचार

संभल मीट फैक्टरी में छापा: मदरसे में छिपाए दस्तावेज.. दिल्ली में संचालक, टीम ने खतरनाक हालात में की कार्रवाई
Aligarh Accident: रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 11 घायल, चार की हालत गंभीर
कप्तान गिल का रिकॉर्ड तोड़ शतक, फिर जडेजा ने फिरकी से चलाया जादू, भारत अभी 378 रन से आगे
जायसवाल को मारी गेंद और फिर…, ICC ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर लिया सख्त एक्शन; जानें पूरा मामला
लोकसभा में अखिलेश का सियासी विस्फोट — मायावती खुश होंगी या नाराज़? यूपी की राजनीति में फिर बढ़ी हलचल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का गैंगस्टर भाई अनमोल, जानें किन मामलों में होगी पूछताछ
Next Article ICC Rankings: रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस धुरंधर बल्लेबाज ने पहली बार किया ​कब्जा

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
किडनी कांड में नया खुलासा: उन्नाव और जालौन तक नेटवर्क, यहां के डॉक्टर भी शामिल; ओटी टेक्नीशियनों ने खोले राज
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
December 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?