UP: चाकू से गला रेतकर भतीजी की हत्या, भतीजे को छत से फेंका; सामने आया ‘कातिल’ चाचा का क्रूर चेहरा

UP: चाकू से गला रेतकर भतीजी की हत्या, भतीजे को छत से फेंका; सामने आया ‘कातिल’ चाचा का क्रूर चेहरा

बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा निवासी चाचा हिमांशु ने अपने भाई अरुण की दो वर्षीय पुत्री मानवी की चाकू से गला रेत हत्या कर दी और उसके पांच वर्षीय भाई मयंक को छत से नीचे फेंक दिया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस राजपुर नवादा पहुंची। पुलिस ने बताया कि हिमांशु के पिता जय सिंह लोक निर्माण विभाग में नौकरी करते हैं। हिमांशु की शादी नहीं हुई है। 

जय सिंह का वेतन बड़े भाई अरुण के परिवार पर खर्च होता है, जिसका हिमांशु विरोध करता था। बृहस्पतिवार को भी इस पर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ देर बाद हिमांशु अरुण की बेटी मानवी और बेटे मयंक को छत पर ले गया। वहां मानवी की हत्या कर मयंक को छत से फेंककर भाग गया। 

पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हिमांशु फरार है। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखता है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


by

Tags: