By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: 20 वर्षों में बिहार ने बुना ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > ब्रेकिंग न्यूज़ > 20 वर्षों में बिहार ने बुना ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

20 वर्षों में बिहार ने बुना ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क

पिछले 20 वर्षों में राज्यभर में कुल एक लाख, 19 हजार किलोमीटर से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।विगत दो दशकों में राज्य में कुल ग्रामीण सड़कों का नेटवर्क 8,000 कि.मी. से बढ़कर 1,19,000 कि.मी. से भी अधिक हो गया है।

SAMTV NEWSDESK
Last updated: October 5, 2025 5:26 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
5 Min Read
20 वर्षों में बिहार ने बुना ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क
20 वर्षों में बिहार ने बुना ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क
SHARE

ग्रामीण सड़कें सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। पिछले 20 वर्षों में बिहार ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिससे न केवल राज्य के सुदूर गांवों से शहरों की दूरी कम हुई है, बल्कि ग्रामीण सड़कों ने गांव से गांवों की दूरी भी मिटा दी है।  

पिछले 20 वर्षों में राज्यभर में कुल एक लाख, 19 हजार किलोमीटर से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।विगत दो दशकों में राज्य में कुल ग्रामीण सड़कों का नेटवर्क 8,000 कि.मी. से बढ़कर 1,19,000 कि.मी. से भी अधिक हो गया है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पिछले 20 वर्षों में 2,560 पुलों का भी निर्माण कराया है। जो राज्य की 1 लाख, 20 हजार से भी अधिक ग्रामीण बसावटों को बारहमासी सड़क संपर्कता उपलब्ध करा रही हैं। जिससे राज्य के ग्रामीण इलाकों अब हर मौसम में यातायात व्यवस्था को सुगमता प्रदान हुई है। इस ‘सड़क क्रांति’ ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण संपर्क में भी सुधार किया है। जिससे बिहार की ग्रामीण आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने रोजगार तक पहुंचने का एक सुगम मार्ग भी उपलब्ध कराया जा सका है। 

ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति-2018 के तहत राज्यभर में कुल 36,894 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का अनुरक्षण भी सफलतापूर्वक किया गया है। विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में 12,500 ग्रामीण सड़कों के निर्माण का काम प्रगति पर है। साथ ही, 1,791 ग्रामीण पुलों के निर्माणकार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

बिहार के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का यह जाल, ग्रामीण आबादी को यातायात के सुगम साधन से जोड़ रहा है तथा गांवों के उद्योगों को भी शहरों के बाजार से जोड़ रहा है। आज सड़कों के नेटवर्क से किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिलने लगा है। इन अभूतपूर्व बदलाव से राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 700 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि बिहार में गांवों के बारहमासी सड़कों से जुड़ने की वजह से सम्भव हो पाया है। इन सड़कों के निर्माण का सकारात्मक परिणाम यह भी है कि राज्य में नये उद्योगों की स्थापना, पयर्टन स्थलों पर पर्यटकों के आने की संख्या में लगातार वृद्धि के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिला है।

सड़क दुर्घटना में मुआवजा देने में बिहार देश में पहले स्थान पर

बिहार का सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए या मारे गए लोगों को मुआवजा देने में देश में पहला स्थान है। मोटर दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने की योजना के अंतर्गत गंभीर चोट लगने पर 50 हजार और मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसके तहत जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) के पास हिट एंड रन से जुड़े 9 हजार 80 मामले अंतिम अनुमति के लिए भेजे गए हैं, ताकि इन्हें मुआवजा दिलाया जा सके। इसमें अब तक 5 हजार 830 मामलों में पीड़ितों को मुआवजा दिया गया है। यह जानकारी एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। एडीजी ने कहा कि पिछले डेढ़ से दो साल में 1626 मामलों में 84 करोड़ 19 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों का समय पर निपटारा करने के लिए 10 जिलों पटना, सारण, पूर्णिया, गयाजी, डेहरी, सहरसा, मुंगेर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में एमएसीटी (मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण) का गठन किया गया है। इसमें 6 महीने, 9 महीने और अधिकतम 12 महीने में मामलों का निपटारा पूरा करने का प्रावधान किया गया है।

संबंधित समाचार

Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?
गजब: शादी के सातवें दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया कांड, किराए की निकली सास
अखिलेश यादव का पैर छूकर अपर्णा ने सबको चौंकाया, सैफई की शाही शादी में प्यार और मर्यादा रही बरकरार!
जन सुराज बोली, 40 हजार करोड़ में वोट खरीदे गए:राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय का दावा, राजद की वापसी के डर में NDA को शिफ्ट हुए वोट
UP: थाने में खूब रोया दूल्हा… दुल्हन ने इसलिए साथ जाने से कर दिया इनकार; इस जिद पर अड़ गई थी युवती की मामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article Air India: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक खुल गई विमान की RAT प्रणाली Air India: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक खुल गई विमान की RAT प्रणाली
Next Article BRICS की सदस्यता के लिए आवेदन करने के बाद Palestine बोला- भारत के दरवाजे हमारे लिये 24 घंटे खुले रहते हैं BRICS की सदस्यता के लिए आवेदन करने के बाद Palestine बोला- भारत के दरवाजे हमारे लिये 24 घंटे खुले रहते हैं

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
Agra Crime: नाम बदलकर रेस्तरां चलाने का आरोप, पर्यटक ने किया हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
Agra: घने बाजारों में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के नहीं होंगे चालान, पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को दी राहत
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
किडनी कांड में नया खुलासा: उन्नाव और जालौन तक नेटवर्क, यहां के डॉक्टर भी शामिल; ओटी टेक्नीशियनों ने खोले राज
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़
April 3, 2026
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़
December 16, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?