By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samaj aur MediaSamaj aur MediaSamaj aur Media
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Search
Technology
  • Advertise
Health
Entertainment
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • Advertise
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Reading: UP: दूध में मक्खी-मच्छर…रिफाइंड और तेल में भी मिलावट, इन छह प्रतिष्ठानों की हालत देख चौंके एफएसडीए अधिकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Samaj aur MediaSamaj aur Media
Font ResizerAa
Search
  • Home
    • Home 1
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Samaj aur Media > Blog > उत्तर प्रदेश > UP: दूध में मक्खी-मच्छर…रिफाइंड और तेल में भी मिलावट, इन छह प्रतिष्ठानों की हालत देख चौंके एफएसडीए अधिकारी
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

UP: दूध में मक्खी-मच्छर…रिफाइंड और तेल में भी मिलावट, इन छह प्रतिष्ठानों की हालत देख चौंके एफएसडीए अधिकारी

SAMTV NEWSDESK
Last updated: October 17, 2025 1:00 pm
SAMTV NEWSDESK
Share
3 Min Read
UP: दूध में मक्खी-मच्छर…रिफाइंड और तेल में भी मिलावट, इन छह प्रतिष्ठानों की हालत देख चौंके एफएसडीए अधिकारी
UP: दूध में मक्खी-मच्छर…रिफाइंड और तेल में भी मिलावट, इन छह प्रतिष्ठानों की हालत देख चौंके एफएसडीए अधिकारी
SHARE

आगरा में त्योहारों पर मिलावट की आशंका में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण में दूध में मक्खी-मच्छर मिले। अंगूरी पेठा और बर्फी में दुर्गंध आ रही थी। टीम ने बृहस्पतिवार को छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 873 किलो सरसों और रिफाइंड तेल सीज किया है। मिलावटी और नकली मिलने 670 किलो खोआ और दूध को नष्ट करा दिया। जांच के लिए 16 नमूने प्रयोगशाला भेजे।

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर घटिया और नकली खाद्य सामग्री पकड़ी। इसमें 873 किलो सामग्री को सीज कर दिया है। इसमें सरसों तेल, रिफाइंड तेल और बेसन है। 670 किलो खोआ, मिश्रित दूध और रंगीन बर्फी, अंगूरी पेठा पकड़ा। शुरुआती जांच में ये नकली और मिलावटी प्रतीत हो रहा था। इसको नष्ट करा दिया है। इनकी कीमत 1.88 लाख रुपये है। दूध के ड्रम में मक्खी-मच्छर पड़े थे। अंगूरी पेठा और बर्फी खाने योग्य नहीं थी, इनमें दुर्गंध आ रही थी। प्रतिष्ठानों पर भी गंदगी थी। इसके अलावा खोआ, पनीर, दूध, सरसों का तेल, रिफाइंड, रंगीन पेठा समेत विभिन्न सामग्री के 16 नमूने लैब में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल आने पर विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही लोग मिलावटी सामान की 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।

इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

1 – नवीन गल्ला मंडी यमुनापार स्थित गंगा इंडस्ट्रीज से सरसों का तेल और रिफाइंड तेल मिलावटी प्रतीत हुआ। इस पर 23 हजार रुपये का 148 किलो तेल और 26 हजार रुपये का 200 किलो रिफाइंड सीज कर दिया है।

2 – देवरी रोड स्थित मनीष सिंह प्रतिष्ठान पर टीम की जांच में 400 किलो सरसों का तेल मिला। ये मिलावटी प्रतीत होने पर सीज कर दिया है। इसकी कीमत 64 हजार रुपये है।

3 – जटपुरा में हरनाम सिंह के प्रतिष्ठान से मिलावटी 125 किलो खोआ को नष्ट कराया है। इसकी कीमत 23 हजार रुपये है। 31 हजार रुपये का 500 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया है।

4 – टीम ने मोना कैटरिंग सर्विस हसनपुरा, लोहामंडी में जांच की। यहां बेसन मिलावटी प्रतीत हो रहा था। टीम ने 125 किलो बेसन को सीज कर दिया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये है।

5 – जगदीशपुरा पुलिया स्थित रामू पेठे वाले के यहां रंगीन बर्फी मिली। इसमें दुर्गंध आ रही थी, ये खाने योग्य नहीं थी। ऐसे में 4 हजार रुपये की 20 किलो बर्फी को नष्ट करा दिया है।

6 – विनय गुप्ता के प्रतिष्ठान की जांच में अंगूरी पेठा खराब मिला। दुकान पर 25 किलो अंगूरी पेठा था, इसमें भी दुर्गंध आ रही थी। इसे नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 2500 रुपये है।

संबंधित समाचार

सीतामढ़ी में गरजे राजनाथ — तेजस्वी की रैली में ‘कट्टा’ की आवाज़… क्या फिर लौटेगा गुंडाराज?

शेयर मार्केट धड़ाम! सेंसेक्स 451 अंक टूटा, तो वहीं निफ्टी 50 भी हुई लाल

Amethi News: ईंट से कूचकर मजदूर की हत्या, काम पर जाने को निकला था… रास्ते में वारदात को दिया गया अंजाम

कोलकाता की गुलशन कॉलोनी में मतदाता सूची संशोधन का काम जारी, सामने आए कई हैरान करने वाले मामले

22 फीट लंबा,11 फीट चौड़ा, 2.5 किलो वजन, राम मंदिर पर फहराई जाने वाली पताका की खासियत जानिए

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UP: हाथ थामा… गले लगाया, इमोशनल हुए, कुछ ऐसे हरिओम के परिवार से मिले राहुल गांधी, देखें मुलाकात की तस्वीरें UP: हाथ थामा… गले लगाया, इमोशनल हुए, कुछ ऐसे हरिओम के परिवार से मिले राहुल गांधी
Next Article UP: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी नहीं मनाएंगे दिवाली, सरकार पर सुप्रीमकोर्ट में लचर पैरवी का लगाया आरोप UP: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी नहीं मनाएंगे दिवाली, सरकार पर सुप्रीमकोर्ट में लचर पैरवी का लगाया आरोप

Stay Connected

99kSubscribersSubscribe

Latest News

देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली
वाराणसी से दुर्दांत अपराधी अजय गिरफ्तार,लखनऊ में टीटीई को मारी थी गोली
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
‘राहुल गांधी का अपना थेथरलॉजी है’: गिरिराज सिंह बोले— हार छिपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे, कांग्रेस तो वोट लूटती थी
देश विदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 16, 2025
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
UP News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, हर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ December 15, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Quick Link

  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Samaj aur MediaSamaj aur Media
Follow US
© 2025 SAM TV. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account